हनी ट्रैप के जरिए किसान से लाखों की वसूली का आरोप, दरोगा-सिपाही समेत चार पर मुकदमा मेरठ कांस्टेबल अपहरण कांड में नया मोड़, महिला कांस्टेबल ने कोर्ट में कहा अपनी मर्जी से गई थी मेरठ ब्रेकिंग: SSP की बड़ी कार्रवाई, थाना प्रभारी सस्पेंड, दो दरोगाओं पर FIR खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर 24 लाख की ठगी की कोशिश, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार बजट सत्र के दूसरे दिन CM योगी विधानसभा कार्यवाही में हुए शामिल, दिवंगत सदस्यों को दी श्रद्धांजलि
---Advertisement---

खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर 24 लाख की ठगी की कोशिश, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

6 Views

खुद को इनकम टैक्स अफसर बताकर 24 लाख की ठगी की कोशिश, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

टेन न्यूज़ ii 10 फरवरी 2026 ii @डेस्क न्यूज़
संभल (उत्तर प्रदेश)। खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की उगाही करने की कोशिश करने वाले युवक को संभल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहित उर्फ प्रिंस (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने संभल के एक व्यक्ति को फोन कर खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया और धमकाते हुए कहा कि उसके पास 2 करोड़ रुपये का काला धन है। आरोपी ने कार्रवाई से बचाने के नाम पर 2 प्रतिशत यानी 24 लाख रुपये की मांग की।

विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए आरोपी ने पीड़ित को इनकम टैक्स विभाग का फर्जी नोटिस भी भेज दिया। हालांकि, पीड़ित को शक होने पर उसने पुलिस से शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने पहले भी किसी को इस तरह निशाना बनाया है या नहीं। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किसी और की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी विभाग के नाम पर आने वाले संदिग्ध कॉल या नोटिस की सत्यता की जांच अवश्य करें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment