• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 43463 वाद, वादकारियों के चेहरे पर खिली मुस्कान: जनपद न्यायाधीश

ByTen News One Desk

Mar 9, 2025
269 Views

कन्नौज में राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 43463 वाद, वादकारियों के चेहरे पर खिली मुस्कान: जनपद न्यायाधीश



टेन न्यूज़ !! ०९ मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्रोदय कुमार, अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत श्री लोकेश वरूण, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री फूल चन्द्र पटेल, पीठासीन अधिकारी एम०ए०सी०टी० श्री शाहिद रजा, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत श्री अशोक कुमार प्रेमी, अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती लवली जायसवाल द्वारा नवीन न्यायालय परिसर मे माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ कर आयोजन किया गया।

जनपद न्यायाधीश चन्द्रोदय कुमार अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुय कहा कि हर वर्ष 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है, ये दिन महिलाओं को समर्पित है आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है, ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है। महिलाओं के विषय में कहा भी गया कि यत्र नार्यसतु पूज्यते रमन्ते तत्र देवताः। यानी कि जहाँ नारियो का सम्मान होता है वहीं देवता विराजते है। श्लोगन- नारी कोमल ही नहीं जीवन की अधिकारी है एक नहीं दो-दो मात्रा नारी नर पर भारी है।

अपर जिला जज/सचिव श्रीमती लवली जायसवाल अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कहा कि समाज और देश के विकास में जितना योगदान पुरुषों का है उतना ही महिलाओं का रहा है। महिलाओं को पुरुषों के समान उतना ही सम्मान और अवसर नहीं मिलते हैं। महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिये हर वर्ष 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में एम०ए०सी०टी० न्यायालय में कुल ’92’ वाद संदर्भित किये गये, जिनमें सुलह समझौते के आधार पर 85 बाद निस्तारित किये गये। परिवार न्यायालय में कुल ’186’ वाद सदर्भित किये गये जिनमें सुलह समझौते के आधार पर ’52’ वाद निस्तारित कर ’04’ जोडे खुशी-खुशी अपने घर गये।

स्थायी लोक अदालत में कुल ’24’ वाद सदर्भित किये गये जिनमें सुलह समझौते के आधार पर ’06’ वाद निस्तारित किये गये, सत्र न्यायालय स्तर पर कुल ’156’ वाद सदभित हुए, जिसमें से माननीय जनपद न्यायाधीश कोर्ट से ’03’ वाद निस्तारित हुए, अपर जिला जज प्रथम से ’01’ वाद निस्तारित, विशेष न्यायाधीश एस०सी०ध्एस०टी० कोर्ट से ’01’ वाद निस्तारित,

विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम कोट से ’41’ वाद निस्तारित, अपर जिला जज द्वितीय कुल ’01’ वाद निस्तारित, विशेष न्यायाधीश पाक्सों एक्ट कुल ’01’ वाद निस्तारित अपर जिला जज एफ०टी०सी०-प्रथम कोर्ट से ’5’ वाद निस्तारित, अपर जिला जजध्एफटीसी-द्वितीय ’03’ वाद निस्तारित मजिस्ट्रेट एवं सिविल न्यायालय स्तर पर कुल ’5257’ वाद सदर्भित हुये जिसमें से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ’937’ वाद निस्तारित, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कन्नौज में ’337’ वाद निस्तारित, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट छिबरामऊ में ’294’ वाद निस्तारित, सिविल जज (सी०डि०) ध् एफ०टी०सी० में ’229’ वाद निस्तारित,

अपर सिविल जज (सी०डि०) में ’483’ वाद निस्तारित, न्यायिक मजिस्ट्रेट में ’268’ वाद निस्तारित, सिविल जज (जू०डि०) छिबरामऊ में ’78’ वाद निस्तारित, अपर सिविल जज (जू०ङि०) छिबरामऊ में ’207’ वाद निस्तारित, ग्राम न्यायालय कुल ’206’ वाद निस्तारित, सिविल जज (सी०डि०) कुल ’13’ वाद निस्तारित, अपर सिविल जज (जू०डि०) तृतीय कुल ’17’ वाद निस्तारित, अपर सिविल जज (जू०डि०) चतुर्थ में कुल ’02’ वाद निस्तारित हुए। इस प्रकार जनपद न्यायालय कन्नौज में निस्तारण हेतु कुल ’5413’ वाद सदर्मित किये गये थे, जिनमें सुलह समझौते के आधार पर कुल ’3270’ वाद निस्तारित कर मु० ’6,53,06,831’ रूपये का अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया।

इसके अतिरिक्त प्रशासन स्तर पर कुल ’51896’ वाद सदर्भित किये गये थे, जिसमें से ’40193’ वाद निस्तारित किये गये जिनमें सुलह समझौते के आधार पर ’8,82,0,2445’ ध्- रूपये वादों के निस्तारण हेतु आदेशित किये गये। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण हेतु कुल ’57108’ वाद सदर्भित हुये जिसमें से समझौते के आधार पर कुल ’43463’ वाद का निस्तारण कर मु० ’153509276ध्-’ रूपये आदेशित किय गये।

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुपालन में जेल अधीक्षक द्वारा आज नवीन न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बंदियों द्वारा तैयार किये गये उत्पादों जैसे, एल०ई०डी० झालर लाईट, बल्ब, गमले , हर्बल गुलाल, झोले, इत्र दान आदि की बिकी हेतु स्टाल लगाया गया। लोक अदालत में आने वाले वादकारियों द्वारा उक्त उत्पादों की खरीददारी भी की गयी।

इसी क्रम में बाह्य न्यायालय छिबरामऊ, ग्राम न्यायालय तिर्वा एवं समस्त प्रशानिक कार्यालयों में लोक अदालत का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदाललत में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बाह्य न्यायालय छिबरामऊ, ग्राम्य न्यायालय तिर्वा द्वारा भाग लिया गया।

इसके अतिरिक्त नोडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग, बार के अध्यक्ष एवं सचिव, बैंक एवं बीमा कम्पनियों के अधिकारी तथा वरिष्ठ अधिवक्तागण, लीगल एडं डिफेन्स काउन्सिल, पैनल अधिवक्ता, पराविधिक स्वयं सेवक, न्यायालय के कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!