• Tue. May 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर भव्य आयोजन

ByTen News One Desk

Mar 9, 2025
305 Views

कन्नौज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर भव्य आयोजन



टेन न्यूज़ !! ०९ मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती प्रिया शाक्य,  विधायक छिबरामऊ श्रीमती अर्चाना पाण्डेय, मा0 विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री वीर सिंह भदौरिया तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री राम कृपाल चैधरी तथा जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कलेक्ट्रेट प्रांगण में ’स्वस्थ नारी सशक्त नारी, सशक्त नारी सुरक्षित समाज, लाडली रक्षा अभियान आत्मरक्षा कार्यक्रम’ के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर भव्य आयोजन किया गया।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जपनद में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्माानित किया गया तथा नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। नवनियुक्त आंगनबाडी कार्यकत्रियां जिसमें क्रमशः श्रीमती आकांक्षा, श्रीमती सोनी सिंह, सुश्री सीता, श्रीमती प्रियंका तथा श्रीमती सोनी सिंह को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।

इसी प्रकार महिला उद्यमी क्षेत्र में सुश्री पूजा वर्मा, निरजा त्रिपाठी, अमिता गुप्ता, कृति, कल्पना वर्मा, रूबिन, मधु, पप्पी देवी, स्वाती देवी। नमो ड्रोन दीदी श्रीमती संगीता, सुश्री वन्दना, सोनाक्क्षी, श्रीमती अर्चाना देवी, श्रीमती सोनी देवी, आरती कुशवाह मनोशिया पाल,नेहा देवी।

ब्लाॅक स्तर पर कार्य करने वाली बी0सी0 सखी सुश्री अंजना सिंह, अल्का, जस्मिता अग्निहोत्री, दिव्या, शशी प्रभा पाल, शबनम देवी, आंकाक्षा, मंजु देवी। बाल विकास परियोजना कन्नौज शहर व ग्रामीण में कार्य करने वाली आंगनबाडी कार्यकत्री श्रीमती मालती, रूबीना, लाली देवी, पूनम, सीमा को प्रतिक चिन्ह देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष, जिला पंचायत श्रीमती प्रिया शाक्य ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि आज हमारी बहनें हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है हमारी बहनें हर क्षेत्र में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कुछ वर्ष पूर्व कल्पना भी नही की जा सकती थी।

कहा कि सन् 1975 में प्रथम बार 08 मार्च को महिला दिवस मनाया गया था तब से अब तक हम निरन्तर महिला दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाते है। वर्ष 1917 में रूस की क्रान्ति के दौरान महिलाओं ने बढचढ कर हिस्सा लिया था और उन्होनें अपने इस प्रदर्शन में जमकर यु़द्व के खिलाफ आवाज उठाई थी उन्होनें अपने अधिकारों को मांगा था उनके इस प्रदर्शन से वहां की सरकार को झुकने में मजबूर कर दिया था।

इस दौरान मा0 विधायक छिबरामऊ श्रीमती अर्चाना पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है नारी शक्ति सृष्टि का आकार है नारियों की त्याग व तपस्या से ही आज देश सशक्त हुआ है हमारी भाजपा की सरकार जब से देश व प्रदेश में बनी है तो नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है नारी शुरू से ही सम्मानित की गई है हर क्षेत्र में आज महिलाएं कार्य कर रही हैं।

कहा कि आज यह बदलता भारत है, विकसित भारत है, आज यह भारत की नयी तस्वीर है जहां महिलाएं हर क्षेत्र में पर्चम लहराने का कार्य कर रही है। कोई ऐसा क्षेत्र नही है फाइटर प्लेन चालाने से लेकर के प्रत्येक क्षेत्र में महिलायें बढचढ कर हिस्सा ले रही है। कहा कि आज का दिन ही नही महिलाओं का है हर दिन महिला का होता है, हर रात महिला की होती है, महिला से सुबह होती है और महिला से शाम होती है।

इस अवसर पर  विधायक तिर्वा श्री कैलाश राजपूत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं अपने दायित्वों का निर्वहन करती है और सफलता प्राप्त करती है स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आज स्वालंबन के पथ पर कार्य कर रही हैं और रोजगार मुहैया हो रहा है वह आर्थिक मजबूती भी बना रही हैं। कहा कि नारी शक्ति सृष्टि का आकार है नारियों की त्याग व तपस्या से ही आज देश सशक्त हुआ है हमारी भाजपा की सरकार जबसे देश व प्रदेश में बनी है तो नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है नारी शुरू से ही सम्मानित की गई है हर क्षेत्र में आज महिलाएं कार्य कर रही हैं।

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ला ने उपस्थित सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा आधी आबादी के लिए, आधी आबादी की बधाओं को दूर करने के लिए, समाज में बराबरी का हिस्सा दिलाने के लिए आर्थिक स्तर पर, सामजिक स्तर पर और राजनैतिक स्तर पर व्यापक स्तर पर कार्य किये जा रहें है। कहा कि बहुत सारी महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्य कर रही है और आर्थिक उन्नयन में अपने परिवार का सहयोग कर रहीं हंै। कहा कि सरकार की ओर से असंख्या योजनाएं शिक्षा के क्षेत्र में, कौशल के क्षेत्र मे उपलब्ध करायी जा रहीं हैं।

मुख्यमंत्री जी द्वारा एक नई योजना चलायी गयी है, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जिसमें 21 से 40 वर्ष की जो बहनें है उनको 5 लाख तक का बिना ब्याज के ऋण मिल सकता है यदि कोई अपना व्यापार करना चाहता हो। कहा कि महिलाएं सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें संघर्ष सभी के जीवन में होता है हमें संघर्षों से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्य विकास अधिकारी श्री राम कृपाल चैधरी ने मातृ शक्ति का स्वागत एवं हार्दिक अभिवादन करते हुए मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्नेहलता द्विवेदी ने किया।

इस अवसर पर उप जिला मजिस्टेªट सदर सुश्री स्मृति मिश्रा, जिला विकास अधिकारी श्री नरेन्द्र देव द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम श्री राजकुमार लोधी, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अनुपम राय, उपायुक्त उधोग श्री धन्नजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री एस0पी0 सिंह, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!