• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में ‘बिजली बिल राहत योजना–2025’ के तहत लगे कैम्पों में 459 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ

ByTen News One Desk

Dec 7, 2025
128 Views

कन्नौज में ‘बिजली बिल राहत योजना–2025’ के तहत लगे कैम्पों में 459 उपभोक्ताओं ने उठाया लाभ



टेन न्यूज़ !! ०७ दिसम्बर २०२५ !! रिपोर्ट – प्रभाष चंद्र ब्यूरो , लोकेशन – कन्नौज, उत्तर प्रदेश


अधीक्षण अभियंता विद्युत ने जानकारी देते हुए बताया कि “बिजली बिल राहत योजना–2025” के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद कन्नौज के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष कैम्पों का आयोजन किया गया। इन कैम्पों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली बिल से संबंधित राहत एवं समुचित समाधान उपलब्ध कराना था।

आज जिन क्षेत्रों में कैम्प आयोजित किए गए, उनमें —
ग्राम चौरा चांदपुर, कूलापुर, बरधैया, बरूआहार, बहोसी, नदसिया, मोहल्ला मासमपुर मौरारा, शिखाना, ग्राम भोजापुर, नन्दपुर, अमोलर, कुसका, राजारामपुर, सराय दायमगंज, शाहजहांपुर, खोजीपुर, कबीरापुर, भूड़ा, गदनापुर और गुगरापुर शामिल रहे।

इन कैम्पों के दौरान कुल 459 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ प्राप्त किया, जबकि ₹16.23 लाख की धनराशि उपभोक्ताओं द्वारा जमा की गई।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इसी क्रम में 07 दिसंबर 2025 को और भी व्यापक स्तर पर कैम्प लगाए जाएंगे। इन कैम्पों का आयोजन पैंदाबाद, इनायतपुर, सफदरगंज, नसरापुर, जलालपुर सरवन, गुरौली, खुर्रमपुर, अकबरपुर, दिहुली, बरकागॉव, सगरा, रामपुर नगला, विराहिमपुर, पुराभोज, बिकूपुर, नौसारा, किशनपुर, पहलपुर्वा एवं मोहद्दीनगर में किया जाएगा।

अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे इस महत्त्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाकर अपने बिजली बिल संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर सुनिश्चित करें, जिससे योजना का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!