• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा: हाईवे पर खड़े ट्रक की टंकी कटी, डीज़ल चोरी

ByTen News One Desk

Dec 7, 2025
119 Views

मीरानपुर कटरा: हाईवे पर खड़े ट्रक की टंकी कटी, डीज़ल चोरी



टेन न्यूज़ !! ०७ दिसम्बर २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में बीती रात जलालाबाद मार्ग पर अज्ञात चोरों ने खड़े ट्रक की टंकी काटकर करीब 50–60 लीटर डीज़ल चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, रुस्तमपुर जलालाबाद निवासी मून्ने मौरंग से भरा ट्रक लेकर जलालाबाद लौट रहे थे। आधी रात के बाद नींद आने पर उन्होंने हाईवे किनारे बाबा ढाबा के पास ट्रक खड़ा कर दिया और वहीं सो गए।

सुबह जागने पर चालक ने देखा कि टंकी खाली है और डीज़ल चोरी हो चुका है। पीड़ित चालक ने मामले की तहरीर पुलिस को सौंप दी है। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में खड़े ट्रकों की टंकियों से डीज़ल चोरी की घटनाएं पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं, जिससे ट्रक चालक कों में नाराज़गी और चिंता बढ़ी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!