• Wed. Nov 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गंगा एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग में 57 वाहनों के चालान, 183 की रफ्तार दर्ज

ByTen News One Desk

Nov 11, 2026
3 Views

गंगा एक्सप्रेस-वे पर ओवरस्पीडिंग में 57 वाहनों के चालान, 183 की रफ्तार दर्ज


टेन न्यूज़ !! ११ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए शाहजहांपुर पुलिस ने ऑपरेशन ‘सेफ स्पीड’ के तहत गंगा एक्सप्रेस-वे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने वाले 57 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे स्थित अतिबरा हवाई पट्टी पर इंटरसेप्टर वाहनों में लगी अत्याधुनिक लेजर स्पीड गन से वाहनों की गति की निगरानी की गई। जांच में एक वाहन की अधिकतम गति 183 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो अभियान के दौरान सबसे अधिक रही।

क्षेत्राधिकारी यातायात ने बताया कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकती है। ओवरस्पीडिंग से वाहन चालक के साथ अन्य यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ती है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे सहित जनपद के प्रमुख मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

शाहजहांपुर पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस का संदेश है—सुरक्षित गति, सुरक्षित जीवन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!