• Wed. Nov 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान

ByTen News One Desk

Nov 11, 2026
3 Views

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत एंटी रोमियो टीमों ने चलाया चेकिंग अभियान


टेन न्यूज़ !! ११ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत बुधवार को विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

अभियान के दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, प्रमुख चौराहों और महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों की जांच की गई। साथ ही पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय उपस्थिति बनाए रखी।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्र व्यवहार और सोशल मीडिया के माध्यम से परेशान किए जाने जैसी घटनाओं पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

एंटी रोमियो टीमों ने महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने और सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने के तरीके बताए।

जनपद पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और महिला अपराधों की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!