• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनखत एवं खानपुर की खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर होगा औद्योगिक विकास, औद्योगिक स्थान विकसित करने की कवायद शुरू

ByTen News One Desk

Feb 26, 2025
224 Views

जनखत एवं खानपुर की खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर होगा औद्योगिक विकास, औद्योगिक स्थान विकसित करने की कवायद शुरू



जनखत में लगभग 14 हेक्टेयर एवं खानपुर में 37 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गयी


टेन न्यूज़ !! २६ फरवरी २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


प्रमुख सचिव एमएसएमई द्वारा कन्नौज में ग्राम समाज की भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देश पर आज दिनांक 26.02.2025 को उप जिलाधिकारी तिर्वा एवं उपायुक्त उद्योग तथा

उत्तर प्रदेश लघु निगम लिमिटेड कानपुर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील तिर्वा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खण्ड उमर्दा की ग्राम पंचायत जनखत एवं खानपुर की खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि पर इंडस्ट्रियल एरिया डेवलप किए जाने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया। इस मौके पर बड़े औद्योगिक स्थान हेतु रूप रेखा तैयार की गई।

टीम द्वारा जनखत में लगभग 14 हेक्टेयर भूमि का चिन्हांकन किया गया और खानपुर में 37 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई। टीम द्वारा जानकारी दी गई कि औद्योगिक क्षेत्र डेवलप हो जाने क्षेत्र के विकास के साथ अतिसंख्य लोगों को रोज़गार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

इस दौरान ए0ई , जे0ई उत्तर प्रदेश लघु निगम लिमिटेड कानपुर,आदि उपस्थित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!