• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भारतीय कृषक दल के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने का आवाहन किया

ByTen News One Desk

Feb 25, 2025
332 Views

भारतीय कृषक दल के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने का आवाहन किया



टेन न्यूज़ !! २५ फरवरी २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर ।


भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने फीलनगर.ग्राम नगतिया, में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर किसान क्रांति यात्रा को सफल बनाने का आवाहन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा देश में किसान क्रांति की जरूरत है। मंहगाई के अनुपात में फसलों के दाम नहीं बढ़े। किसान गरीब हो रहा है। बेईमान अमीर हो रहे हैं। कहा किसानों की समस्याओं पर सरकारें और प्रशासन ध्यान नहीं देते।

समस्याओं के समाधान के लिए आगामी 1 मई से प्रस्तावित पूरे प्रदेश में किसान क्रांति रथ यात्रा को सफल बनाने की अपील की।राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रमोद यादव जनसेवक ने छुट्टा जानवरों की समस्या और भ्रष्टाचार को किसानों की बदहाली का प्रमुख कारण बताया।

विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राजीव सक्सेना ने संगठन मजबूत करने की अपील की। जिला अध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार ने बलराम वर्मा को जिला महासचिव, दिनेश पाल राठौर,कृष्ण पाल मौर्य,अकबर खां जिला उपाध्यक्ष, ज्ञानेश सिंह, लीलाधर,चंद्रपाल, रजनीश कुमार जिला सचिव,

सुमित कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, नेत्रपाल कश्यप को जैतीपुर, गजेंद्र गंगवार खुदागंज, देवेंद्र सिंह यादव को ददरौल ब्लाक अध्यक्ष घोषित किया।

इससे पूर्व यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय नेताओं का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। सुधीर कुमार शर्मा,अमरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, सुखराम, लालबहादुर,शनि कुमार कुंवरसेन,जितेंद्र कुमार,गोमिद राम,राजपाल,राजेश्वर सिंह,विजय बहादुर यादव,सर्वेश कुमार,सुनील यादव राकेश कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!