• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

झपकी लगने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में दंपति समेत चार लोग घायल

ByTen News One Desk

Mar 21, 2025
341 Views

झपकी लगने से कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में दंपति समेत चार लोग घायल



टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर, हाइवे पर तेज रफ्तार कार के चालक को झपकी लगने से कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर बार पलट गई। हादसे में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने दो लोगों को गंभीरावस्था में जिला मेडिकल कालेज लेकर कर दिया।

गुरुवार तड़के सुबह लखनऊ के गोमती नगर के निवासी सतीश चंद्र कुकरेती अपनी पत्नी आशा कुकरेती एवं साथी अंकित तथा सुरेंद्र के साथ हरिद्वार जाने को कार से निकले थे। सुबह करीब 8 बजे हाईवे पर धनेला गांव के सामने कार चला रहे अंकित को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित हो हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर कई पलटे खाकर पलट गई।

कार के सभी एयरबैग खुल गए। जिससे कोई अनहोनी तो नहीं हुई, लेकिन दंपति समेत चारों लोग घायल हो गए। घायलों ने ही किसी तरह से कार से निकलकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया तथा कार को हाईवे से किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।

कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डाक्टर ने घायल अंकित तथा सुरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!