• Sat. Apr 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स/आबकारी विभाग संबंधित कार्य, सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था) की समीक्षा बैठक

ByTen News One Desk

Mar 21, 2025
304 Views

जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स/आबकारी विभाग संबंधित कार्य, सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था) की समीक्षा बैठक



टेन न्यूज़ !! २१ मार्च २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स/आबकारी विभाग संबंधित कार्य, सीएम डैशबोर्ड (कानून व्यवस्था) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने नारकोटिक्स एवं आबकारी विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही की जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में बनने एवं बिकने वाली कच्ची अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही करना सुनिचिश्ति करे। जिलाधिकारी ने जिला विद्यलय निरीक्षक को निर्देश दिए कि विद्यालयों के आसपास मादक पदार्थों की बिक्री होने की जानकारी कर कार्यवाही कराएं। उन्होने मेडिकल स्टरों पर एक्सपायरी दवाई, अवैध दवाई बिक्री पर छापेमारी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी जाएं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, डीआईओएस हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता, औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा सहित अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहै।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!