• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जनसेवा केंद्र के ताले तोड़ कर लैपटाप और प्रिंटर चोरी, पुलिस और फारेसिंक टीम ने की जांच पड़ताल

ByTen News One Desk

Apr 6, 2025
403 Views

जनसेवा केंद्र के ताले तोड़ कर लैपटाप और प्रिंटर चोरी, पुलिस और फारेसिंक टीम ने की जांच पड़ताल



टेन न्यूज़ !! ०६ अप्रैल २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर ।


जनसेवा केंद्र के ताले तोड़ कर चोर लैपटाप और प्रिंटर चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस और फारेसिंक टीम ने आकर जांच पड़ताल की।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों में कार सवार चोर रिकार्ड हुए हैं।हाईवे मुशर्रफ खां की पुलिया पर स्थित दुकान में पूर्व सभासद शाहनवाज खां राजा का जनसेवा केंद्र है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान में लगे शटर के ताले तोड़ दिए। दुकान में रखे करीब एक लाख रुपए से अधिक कीमत के लैपटाप, तीन प्रिंटर और दराज में रखी नगदी निकाल लें गये।

सुबह चोरी का पता लगने पर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। हाईवे पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगाला। कैमरों में रात को एक संदिग्ध कार और दो अज्ञात लोग रिकार्ड हुए हैं।

अनुमान है कार सवार चोर वारदात कर रफूचक्कर हुए हैं। संदिग्ध कार का नंबर साफ रिकार्ड नहीं हुआ है। फारेंसिक टीम ने भी आकर सुराग तलाश किए। संचालक ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!