• Mon. May 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप द्वारा निर्माणाधीन सैटलाइट बस अड्डे का निरीक्षण किया गया

ByTen News One Desk

Apr 21, 2025
348 Views

प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप द्वारा निर्माणाधीन सैटलाइट बस अड्डे का निरीक्षण किया गया



निर्माणाधीन सैटलाइट बस अड्डे का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश


टेन न्यूज़ !! २१ अप्रैल २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@नीरज शर्मा, शाहजहांपुर


माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार तथा जनपद शाहजहांपुर के प्रभारी मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप द्वारा निर्माणाधीन सैटलाइट बस अड्डे का निरीक्षण किया गया।

परियोजना प्रबंधक द्वारा अवगत कराया गया कि बस अड्डे की स्वीकृत लागत ₹1248.51 लाख है। मुख्य भवन में रेनवाटर हार्वेस्टिंग, यूजी टैंक, टॉयलेट ब्लॉक, इलेक्ट्रॉनिक बस स्टेशन एवं कमर्शियल हॉल का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी भौतिक प्रगति 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुकी है।

मुख्य भवन का स्ट्रक्चर कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रत्येक तल पर फायर फाइटिंग, प्लंबिंग, फॉल्स सीलिंग, फ्लोरिंग तथा इलेक्ट्रिकल सब स्टेशन स्ट्रक्चर का कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में फिनिशिंग कार्य एवं बाह्य स्थल का विकास प्रगति पर है।

कार्य की धीमी प्रगति पर मंत्री जी ने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शेष कार्यों को शीघ्रता से एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान महापौर अर्चना वर्मा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीसीएस राठौर,नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!