• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

निगोही में दर्दनाक हादसा: पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने मारा डंडा,बाइक से गिरने पर महिला की मौत , भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा और इंस्पेक्टर से हुई झड़प

ByTen News One Desk

Apr 21, 2025
174 Views

निगोही में दर्दनाक हादसा: पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने मारा डंडा,बाइक से गिरने पर महिला की मौत , भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा और इंस्पेक्टर से हुई झड़प



टेन न्यूज़ !! २१ अप्रैल २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम कलियानपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पुलिस चेकिंग के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अमरीशा देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति प्रदीप कुमार और बेटे किशन के साथ बाइक से आपने चाचा शिब कुमार निबासी ग्राम चठिया थाना बीसलपुर की बेटी के शादी समारोह मे शामिल होने जा रहे थे निगोही बीसलपुर राजमार्ग पर धुल्लिया पुलिया के निकट समय 5/30बजे रोड हादसे मे महिला की मौत ।

घटना का विवरण

प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने डंडा मारा, जिससे मेरी पत्नी बाइक से गिर गईं। गिरने के बाद पीछे से आ रहे डम्फर ने अमरीशा देवी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में प्रदीप कुमार और उनके बेटे किशन भी घायल हो गए ।

ग्रामीणों ने लगाया जाम
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए जाम लगा दिया। डम्फर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि चालक और परिचालक फरार हो गए हैं। जाम के कारण दोनों तरफ पांच-पांच किलोमीटर तक जाम लगा हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द जांच पूरी करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!