• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित

ByTen News One Desk

Apr 26, 2025
259 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित



टेन न्यूज़ !! २६ अप्रैल २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि गोल्डन कार्ड बनाये जाने के कार्य में गति लायी जाये। इस योजना के अन्तर्गत जनपद के 34955 लाभार्थियो का 41.71 करोड़ रुपये से मुक्त इलाज हुआ है।
उन्होने कहा कि आभा कार्ड हेल्थ रिकार्ड की डिजिटल डायरी है, जो आपके मेडिकल रिकॉर्ड को सुरक्षित रूप से संग्रहीत और साझा करने में मदद करता है। आभा कार्ड से अपने इलाज की प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित कर सकते हैं। इसलिये सभी लाभार्थियो का आभा कार्ड अनिवार्य रुप से बन जाना चाहिये।
अग्निहोत्री ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 88.9 लाभार्थियो का भुगतान करा दिया गया है, शेष सभी लाभार्थियो का लंबित भुगतान शीघ्रातिशीघ्र करा दिया जाये। उन्होने निर्देश दिये कि आर.बी.एस.के.टीम के भ्रमण की सूचना स्कूलों एवं आंगनवाडी केन्द्रों को पूर्व मे ही दे दी जाये। आर.बी.एस.के.टीम के भ्रमण दौरान बच्चों की उपस्थित शतप्रतिशत होेनी चाहिये।
उन्होने कहा कि हीट वेब को दृष्टिगत रखते हुए अस्पतालो में सभी फैसल्टीज उपलब्ध होनी चाहिए। कहा कि नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवाओं के जागरुकता हेतु प्रचार-प्रसार कराया जाए।
इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 स्वदेश गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डा0 शक्ति बसु सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!