• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना सौरिख का किया गया वार्षिक निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 6, 2025
325 Views

पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना सौरिख का किया गया वार्षिक निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! ०६ मई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा थाना सौरिख का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

महोदय द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के अंतर्गत चलाए जा रहे

अभियानों तथा थाना पर नियुक्त सभी उपनिरीक्षक व निरीक्षक के कार्यों की समीक्षा की गई तथा थाना पर तैनात बीट आरक्षियों की बीट बुक को चैक कर उनसे बीट क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली गयी तथा बीट बुक को अध्याविधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!