• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रोमा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के स्मारक व मुक्ता काशी मंच की स्थापना कार्य का किया औचक निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 6, 2025
283 Views

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रोमा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के स्मारक व मुक्ता काशी मंच की स्थापना कार्य का किया औचक निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! ०६ मई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रोमा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के स्मारक व मुक्ता काशी मंच की स्थापना कार्य कन्नौज का औचक निरीक्षण किया।
        इस दौरान उन्होनें यूपीपीसीएल के सहायक परियोजना प्रबंधक से निर्माणकार्य के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि उक्त कार्य 94% पूर्ण कर लिया गया है l जिलाधिकारी ने सहायक परियोजना प्रबन्धक को निर्देश देते हुए कहा कि रोमा स्मारक को और अधिक रोचक बनाने हेतु म्यूजिकल फाउंटेन, लेजर शो द्वारा जनपद की ऐतिहासिक इवेंट को दिखाये जाने का प्राविधानित किया जाए।साथ ही साथ रोमा समुदाय से जुडे हुए लोगों से सम्पर्क कर ऐतिहासिक स्मारक के बारे में जानकारी दी जाए l कहा कि जो कार्य शेष रह गया है उनको जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए l
निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना प्रवंधक सुभाष चन्द्र गौतम, अवर अभियंता अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!