• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा थाना तिलहर एवं थाना सदर का किया वार्षिक निरीक्षण

ByTen News One Desk

May 28, 2025
282 Views

पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा थाना तिलहर एवं थाना सदर का किया वार्षिक निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २८ मई २०२५ !! रिपोर्ट: नीरज शर्मा/अमुक सक्सेना, लोकेशन: शाहजहांपुर


पुलिस उप महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार एवं थाना तिलहर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

उप महानिरीक्षक ने थानों के वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मैस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया।

साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चैक किया और अद्यावधिक करने हेतु निर्देश दिये गये।

साथ ही थानों पर अभिलेखों के रख-रखाव व साफ-सफाई की प्रशंसा की गयी। दोनों थानों के परिसर में माल मुकदमाती वाहनों को वर्षवार सुव्यवस्थित रूप से रखे जाने एवं ऐसे लावारिस वाहन, जो काफी वर्षों से थाने पर खड़े है, उनकी नीलामी हेतु नियमानुसार कार्यवाही कराये जाने संबंधी दिशा निर्देश दिये गये।

उपमहानिरीक्षक ने दोनों थानों पर शस्त्रों का उत्तम रख-रखाव हेतु आवश्यक निर्देश दिये एवं सभी पुलिस कर्मियों को शस्त्रों की हेंडलिंग आदि का अभ्यास कराया और उनकी दक्षता का परीक्षण भी किया है।

साथ ही उप महानिरीक्षक ने थाना सदर बाजार और तिलहर पर पुलिस बल के साथ गोष्ठी कर आगामी त्यौहारों/चुनावों आदि के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

गोष्ठी के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को पुलिस की कार्यशैली में सुधार के सम्बन्ध में वार्ता करते हुये आगन्तुकों एवं शिकायतकर्ताओं से शिष्ट सभ्य व्यवहार करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना सदर बाजार पर सलामी गार्द के समस्त पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट टर्नआउट व ड्रिल प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया।

थानों के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी क्राइम एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर से नीरज शर्मा एवं तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

बाइट: पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!