तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कटरा थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
---Advertisement---

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की इकाई का पुनर्गठन, जिला कमेटी व तहसील अध्यक्षों का चयन

By Ten News One Desk

Published on:

350 Views

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की इकाई का पुनर्गठन, जिला कमेटी व तहसील अध्यक्षों का चयन

टेन न्यूज़ !! ३१ मई २०२५ !! डीपी सिंह@ डेस्क न्यूज, शाहजहांपुर

एंकर….यूपी के जनपद शाहजहांपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर सेहरामऊ दक्षिणी स्थित सेहरामऊ ढाबे पर पत्रकारों की विशाल बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम में संगठन की इकाई का पुनर्गठन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ अन्य पत्रकारों को कई दायित्व सौंपे गए।

आपको बताते चले कि शुक्रवार को सेहरामऊ दक्षिणी स्थित सेहरामऊ ढाबे पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्र से आए बड़ी संख्या में पत्रकारों ने अपने विचार व्यक्त किए। तत्पश्चात पत्रकारों की सर्व सम्मति से जिला कमेटी व तहसील अध्यक्षों का चयन किया गया।

कार्यक्रम में पत्रकार हरिओम त्रिवेदी को वरिष्ठ महासचिव एवं संगठन महासचिव पद पर शैलेंद्र पांडे, कमल सिंह, शईद उस्मानी, लोकेश आर्य समेत विभिन्न पत्रकारों को संगठन के पदों पर मनोनीत किया गया।

वहीं कमेटी के संरक्षक के रूप में दीप श्रीवास्तव, साजिद खान, कौशलेंद्र मिश्र एंव संतोष तिवारी को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र मिश्र ने पत्रकारिता जगत के अपने दो दशक के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है इसमें कहीं न कहीं जिम्मेदार पत्रकार भी हैं।

वरिष्ठ पत्रकार साजिद खान ने जूनियर पत्रकारों को सुझाव देते हुए ईमानदारी से कमाई का जरिया भी बताया। कार्यक्रम के समापन के दौरान जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन हरिओम त्रिवेदी के द्वारा किया गया।

साथ ही कटरा के पत्रकार मिर्जा अजीज बेग के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment