• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नकली फेवीक्विक बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा

ByTen News One Desk

Jun 2, 2025
285 Views

नकली फेवीक्विक बेचने वालों के खिलाफ मुकदमा



टेन न्यूज़ !! ०२ जून २०२५ !! अमुक सक्सेना,तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर नगर के पूर्वी तिराहे पर एक दुकानदार से कंपनी के उप महा प्रबंधक ने छह सौ से अधिक नकली फेवीक्वक बरामद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दर्ज रिपोर्ट में दिल्ली से आए पुनीत ढींगरा निवासी अम्बा बाग थाना सराय रोहिल्ला दिल्ली ने बताया कि वह गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हूँ। 30 मई को तिलहर क्षेत्र का सर्वे किया तो पाया एक दुकानदार पूर्वी तिराहा पर हमारी कंपनी पीडीलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नकली उत्पादक फेवीक्वक बेच रहा है।

एसआई देवेश कुमार, विनीत कुमार, हेड कां. संजीव कुमार के साथ दुकान की तलाशी ली गई। जिसमें छह सौ से अधिक पीस नकली फेवीकि बरामद हुए। पांच पीस बतौर नमूना जांच हेतु सील किए गए। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!