• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में ईद उल अजहा पर्व को लेकर एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में  कोतवाली परिसर में पीस कमेटी का आयोजन

ByTen News One Desk

Jun 2, 2025
277 Views

तिलहर में ईद उल अजहा पर्व को लेकर एसडीएम व सीओ की अध्यक्षता में  कोतवाली परिसर में पीस कमेटी का आयोजन



टेन न्यूज़ !! ०२ जून २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर-ईद उल अजहा पर्व को लेकर एसडीएम रविंद्र कुमार व सीओ ज्योति यादव ने कोतवाली में गणमान्यों की पीस कमेटी की बैठक ली।

उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न देने की अपील की। रविवार को कोतवाली में एसडीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि सभी लोग मिलजुल का त्यौहार मनाए और कोई नई परंपरा न डालें।

सीओ ज्योति यादव ने कहा कि नगर में चिन्हित स्थान पर ही जानवरों की कुर्बानी की जाए और कुर्बानी के बाद कोई भी अवशेष न छोड़ा जाए। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित पशु की एवं विवादित स्थान पर कुर्बानी न की जाए। आपसी भाईचारे के साथ बकरीद का पर्व मनाएं। शहर इमाम मो. स्वालेह उर्फ शद्दन मियां ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग सरकारी निर्देशों के अनुसार जानवरों की कुर्बानियां दे।

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्टों को न डालें। इस दौरान शहर काजी अकर्म सलीम, देवेंद्र गुप्ता, सौरभ गुप्ता रवि, अनिरुद्ध यादव पहलवान, ब्रजेश वर्मा, हसन रजा, प्रमोद कुमार शर्मा, वकार हुसैन, मोबिन हुसैन समेत आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!