• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तगण पकडे, 01 किलो 88 ग्राम अवैध अफीम बरामद

ByTen News One Desk

Jun 16, 2025
272 Views

थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तगण पकडे, 01 किलो 88 ग्राम अवैध अफीम बरामद



टेन न्यूज़ !! १६ जून २०२५ !! नीरज शर्मा, रोजा/शाहजहांपुर


थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण को 01 किलो 88 ग्राम अवैध अफीम(अन्तर्राष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग 3 लाख रुपये), एक अदद मोबाइल, एक अदद मोटर साईकिल के साथ किया गया गिरफ्तार।

श्री राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं अपराध में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर के नेतृत्व में आज दिनांक 15.06.2025 को थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।

दिनांक 15.06.2025 को समय 9.30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना रोजा क्षेत्रान्तर्गत हाण्डा ब्रिज के पास सीतापुर की तरफ से सर्विस रोड पर 03 नफर अभियुक्तगण 1. सनोज पुत्र जगदीश निवासी ग्राम नौगवा मुबारकपुर, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 22 वर्ष 2. अवनीश पुत्र धनपाल निवासी ग्राम गाजीपुर चिकटिया, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 24 वर्ष एवं 3. शमशाद पुत्र कल्लू निवासी ग्राम नौगवा मुबारकरपुर, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 01 किलो 88 ग्राम अवैध अफीम, 01 अदद मोटरसाईकिल रजि0नं0 UP27 AY 9288 सीजशुदा,01 मोबाईल (वीवो कम्पनी आसमानी नीला रंग) एवं 1200/- रू0 नगद बरामद किये गये ।

पकड़ी गयी मोटर साईकिल, जो मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयोग में लायी जा रही है, को मोटरयान अधिनियम की धारा 207 के अन्तर्गत मौके पर सीज किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 348/2025 धारा 8/18 NDPS ACT पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!