131 Views
विश्व युवा कौशल दिवस पूर्ण उल्लास के साथ मनाया गया, विधायकगणों द्वारा बृहद रोजगार मेले में 21 लाभार्थिंयों को नियुक्ति पत्र व 11 स्किल यूथ आईकन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

टेन न्यूज़ !! १६ जुलाई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहाँपुर
विश्व युवा कौशल दिवस के तत्वावधान में अटल बिहारी वाजपेइयी प्रेक्षागृह निकट अण्टा चौराहा में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन एवं दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना व राजकीय आई0टी0आई0 के द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के साथ जनपद में भी पूर्ण उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में जनपद के जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, पुवायां विधान सभा के विधायक चेतराम एवं जलालाबाद विधानसभा के विधायक हरि प्रकाश वर्मा जी एवं जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायकगणों, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा माँ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत के साथ राजकीय आई0टी0आई0 एवं उ0प्र0 कौशल विकास मिशन की छात्राओं की सुन्दर प्रस्तुति द्वारा गति प्रदान की गयी।
उपरोक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में दिनांक 14 जुलाई 2025 को जनपद स्तर पर हुये बृहद रोजगार मेले में नव सेवायोजित हुये 21 लाभार्थिंयों को विधायकगणों द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये तथा जनपद के 11 स्किल यूथ आईकन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद के चयनित 05 महत्वपूर्ण उद्योगों के प्रतिनिधियों कोे स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा आई0टी0आई0 उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट भी वितरित किये गये।
विधायकगणों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों एवं अन्य को सम्बोधित किया गया जिसमें उनके द्वारा उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना व राजकीय आई0टी0आई0, के प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा शिक्षा के साथ-साथ कौशल पर अधिक ध्यान देने हेतु प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित किया एवं चैट जी0पी0टी0 एप के प्रयोग करने पर अधिक बल दिया तथा जिला समन्वयक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन/प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई, द्वारा उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना व राजकीय आई0टी0आई0 से प्राप्त प्रशिक्षण के लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में एम0आई0एस0 मैनेजर शोभना दीक्षित, एम0आई0एस0 मैनेजर संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक जितेन्द्र सिंह, एवं फोरमैन राजीव कुमार सिंह, फोरमैन रामसरन, कृष्ण कुमार, कुमार सत्यम, नरेन्द्र पाल सिंह, कृष्ण मुरारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजीव कुमार सिंह एवं संजय कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
Like this:
Like Loading...