• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में झुका विद्युत पोल बना खतरा, रिक्शा फंसा, चालक को हुआ भारी नुकशान, पोल हटाया गया 

ByTen News One Desk

Jul 16, 2025
194 Views

कटरा में झुका विद्युत पोल बना खतरा, रिक्शा फंसा, चालक को हुआ भारी नुकशान, पोल हटाया गया



टेन न्यूज़ !! १६ जुलाई २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


नगर के मुशर्रफ खान पुलिया से सब्जी मंडी रोड की ओर स्थित नईम बालवर सैलून के पास वर्षों से झुका हुआ लोहे का विद्युत पोल अब जानलेवा साबित हो सकता है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब ई-रिक्शा चालक तौहीद मंसूरी का वाहन उस पोल में फंस गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तौहीद मंसूरी निवासी कटरा इस्लामनगर, अपने ई-रिक्शा में माल लादकर शुबा बाजार से हाईवे की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नईम बालवर की दुकान के पास पहुँचे, सड़क की ओर झुका पोल सीधे रिक्शे से टकरा गया, जिससे रिक्शे का अगला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें रखा माल भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक को लगभग ₹5,000 का नुकसान हुआ है।

गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घटना ने विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

चालक तौहीद ने बताया, “अगर मेरी जगह कोई राहगीर या स्कूली बच्चा होता, तो उसकी जान भी जा सकती थी। यह पोल कई दिनों से ऐसे ही झुका है, पर विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

बहरहाल मामले की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी आनन फानन में मौके पर आए और लपके हुए पोल को कटर से काटकर रास्ते को सही किया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!