• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से यमुना किनारे बसे लोगों में दहशत, खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे पहुंचा पानी

ByTen News One Desk

Jul 18, 2025
212 Views

औरैया में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से यमुना किनारे बसे लोगों में दहशत, खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे पहुंचा पानी



टेन न्यूज़ !! १८ जाली २०२५ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल औरैया।


जनपद में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे 109 मीटर पर बहने लगा है, यमुना किनारे बसे लोगों को बाढ़ का खतरा सता रहा है, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन एलर्ट मोड़ पर आ गया तथा यमुना के किनारे बसे गॉव के लोग दहशत में हो गये हैं।

वही लगातार बढ़ रहा यमुना का जलस्तर ने जहा लोगों की चिन्ता बढ़ा दी है। वही गोंहानी कला मार्ग पर बने रपटा की पुलिया के नीचे तक पानी पहुंच गया है, वही सिकरोड़ी गॉंव के किनारे के पास से यमुना बहने लगी है जिससे लोग चिन्तत दिख रहे हैं। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देेेेेेेेेेेेेखते हुए यमुना के आसपास स्थिति गॉंव के लोगों का दहशत के चलते बुरा हाल है। बीते वर्ष आयी बाढ़ के दृश्य को यादकर बुरी तरह परेशान थे तो वही प्रशासन भी पूरी तरह अपनी तैयारी बना चुका था। तहसील अजीतमल द्वारा बाढ़ क्षेत्र की चौकियों को एलर्ट जारी किया गया था तथा राहत केन्द्र एवं राहत सामग्री की भी तैयारिया पूरी कर ली गयी थी।

जल स्तर लगातार बढ़ने से सिकरोड़ी, गोंहानी कला, गुहानी खुर्द, जाजपुर, असेवटा, असेबा, जुहीखा, बडेरा, गूंज ततारपुर, बबाईंन, आदि गॉव को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है। वही वाढ़ की स्थिति देखते हुए जिला व तहसील प्रशासन लगातार गांवों में चौपाल आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। एसडीएम व तहसीलदार द्वारा जहा गोंहानी कला एवं सिकरोड़ी आदि गांवो के लोगों से मुलाकात कर उनको सचेत रहने की सलाह दे रहे हैं, साथ ही चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य भी किया जा रहा है, बुधवार को यमुना के किनारे बसे गॉंव ततारपुर, सिकरना, बबाईन आदि में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की तथा चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित रहने के बारे मे जानकारी दी।

उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत ने बताया कि यमुना का जल बुधवार को 109 मीटर तक पहुंच गया है।प्रशासन पूरी तरह एलर्ट है लोगो को जागरूक किया जा रहा है तहसील प्रशासन सहित सभी विभागो के कर्मचारियो को गॉव में पहुचकर लोगो को जागरूक करने तथा पालतू पशुओं के लिये अहार सुरक्षित स्थानो पर पहुचाने आदि के लिये प्रेरित भी कर रहे हैं।l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!