बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

मदनापुर पुलिस की कार्रवाई: हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

91 Views

मदनापुर पुलिस की कार्रवाई: हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! १८ जुलाई २०२५ !! पंकज कुमार, शाहजहांपुर

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मदनापुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मदनापुर पर दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने चंदोखा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 159/2025, धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त श्रवण सिंह पुत्र जदुवीर, निवासी ग्राम प्रतापपुर गहवरा, थाना मदनापुर, को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 18 जुलाई को लगभग 11:00 बजे चंदोखा तिराहे से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद थाना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूत हुआ है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment