• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सिमरा विरान गोसदन का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Jul 20, 2025
242 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सिमरा विरान गोसदन का किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २० जुलाई २०२५ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विकासखंड खुटार अंतर्गत सिमरा वीरान की जिला गौसदन का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान 441 गोवंश मिले।

जिलाधिकारी ने गौसदन पहुंचकर मृतक एवं बीमार पशुओं के संबंध में जानकारी ली और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि गौशालाओं में पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाएं। गौसदन में तीन बीमार गोवंशों की स्थिति को दिखा। उन्होंने गौशाला में लगाए गए केयरटेकर के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंशो के लिए चारे की व्यवस्था एवं साफ सफाई अच्छे ढंग से की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों का व्यू सही दिशा में रहे जिससे जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से अच्छे से निगरानी होती रहे। उन्होंने सभी गोवंशो का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि गोवंश की सेवा में सुधार लाए। गौशाला परिसर में खड़ंजा लगवाए तथा गोबर का नियमित निस्तारण होता रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चारे एवं अन्य व्यवस्थाओं की ड्यूटी में लगे केयर टेकारों का ड्यूटी चार्ट बनाया जिसमें नाम मोबाइल नंबर कार्य करने का समय अंकित हो।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पुवायां चरित्रा निर्वाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजेंद्र प्रताप सिंह सही संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!