प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल: डॉ. अंशिका जॉर्ज ने शिक्षा को दिया नया आयाम किसानों की मेहनत बेकार ! आलू के गिरते दाम पर भाजपा नेता की सरकार से MSP की मांग फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल संपूर्ण समाधान दिवस में तेजपुर से एजीपी-बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ निकाली भव्य रैली-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य
---Advertisement---

फर्जी अधिकारी बनकर देता था नौकरी दिलाने का झांसा, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दबोचा

By Ten News One Desk

Published on:

248 Views

फर्जी अधिकारी बनकर देता था नौकरी दिलाने का झांसा, दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दबोचा

टेन न्यूज़ !! २४ अगस्त २०२५ !! डेस्क न्यूज़@ नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने राजधानी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सागर सिंह उर्फ मनु के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के विजय नगर इलाके का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी कई महीनों से फर्जी प्रोफाइल बनाकर और लोगों का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर सरकारी नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठ रहा था।

मामले की शुरुआत तब हुई जब विवेक विहार निवासी शिखा तिवारी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। जून 2025 में उन्हें फेसबुक पर एक प्रोफाइल से सरकारी नौकरी का ऑफर मिला। प्रोफाइल उनकी परिचित महिला वकील विजय लक्ष्मी का था, लेकिन जांच में सामने आया कि आरोपी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया था। आरोपी ने शिक्षा विभाग और महिला आयोग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और 22,300 रुपये प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ले लिए।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने एक अन्य महिला वकील से भी करीब 3 लाख 34 हजार रुपये की ठगी की थी। यही नहीं, उसने उनके फेसबुक अकाउंट का दुरुपयोग करके और लोगों को भी जाल में फंसाने की कोशिश की। पुलिस को शक है कि इस ठग ने अब तक कई लोगों को इसी तरह अपना शिकार बनाया है।

पूछताछ में सागर सिंह ने माना कि वह इंटरनेट से केंद्र और दिल्ली सरकार के मंत्रालयों व विभागों की भर्ती संबंधी सूचनाएं जुटाता था। इसके बाद वह पीड़ितों को फोन कर खुद को वरिष्ठ अधिकारी बताता और भरोसा दिलाता कि उसके बड़े अधिकारियों से संपर्क हैं। इसी बहाने वह मनचाही नौकरी दिलाने का वादा करता और पैसे वसूलने के बाद संपर्क तोड़ देता।

पुलिस जांच में पाया गया कि ठगी की रकम पंजाब नेशनल बैंक के उसी खाते में जमा कराई गई थी, जो आरोपी के नाम पर था। इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी आरोपी से जुड़े पाए गए। यह तथ्य आरोपी की संलिप्तता को और पुख्ता करते हैं।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सागर सिंह कोई नया खिलाड़ी नहीं है, बल्कि पहले भी कई ठगी के मामलों में शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसने कितने और लोगों को अपने जाल में फंसाया है। साथ ही उसके नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भी जांच की जा रही है।

 साइबर सेल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की नौकरी का ऑफर सोशल मीडिया या अनजान प्रोफाइल से मिलने पर उस पर भरोसा न करें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment

error: Content is protected !!