• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित बाढ़ व अतिवृष्टि को लेकर विस्तृत समीक्षा की

ByTen News One Desk

Feb 6, 2026
38 Views

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभावित बाढ़ व अतिवृष्टि को लेकर विस्तृत समीक्षा की


टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii डीपी सिंह @ डेस्क न्यूज़
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज संभावित बाढ़ और अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने के लिए लखनऊ में विस्तृत बैठकर पूर्व आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बेहतर तैयारी ही आपदा प्रबंधन की सबसे बड़ी कुंजी है और इसे समयबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री जी ने सभी तटबंधों, ड्रेनों तथा संवेदनशील स्थानों की समयबद्ध मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सतर्कता, समन्वय और तय समयसीमा में कार्य पूर्ण करना सुरक्षित बाढ़ प्रबंधन का आधार है।

उन्होंने तटबंधों और बैराजों पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने ड्रोन-मैपिंग, वाटर लेवल सेंसर तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां नदी के मेन स्ट्रीम में सिल्ट (बालू/मिट्टी) का जमाव अधिक हो और नदी उथली नजर आए, वहां ड्रेजिंग (नदी को गहरा करने) को प्राथमिकता दी जाए। यदि ड्रेजिंग से समस्या का समाधान संभव न हो, तभी तटबंध या कटान निरोधी अन्य उपायों को अपनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि जिला तथा क्षेत्रीय प्रशासन, पीडीएमए, नगरीय निकाय व संबंधित विभागों के बीच समन्वय और साझा तथ्य/डेटा पर आधारित निर्णय लिया जाए, ताकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में समय रहते प्रभावी कार्रवाइयाँ हो सकें और जनधारणा में सुरक्षा का विश्वास बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *