• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे को हत्या की श्रेणी में रखते हुए सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Feb 6, 2026
45 Views

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे को हत्या की श्रेणी में रखते हुए सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश


टेन न्यूज ii 06 फरवरी 2026 ii डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़,
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं और जनजीवन पर इसके गंभीर प्रभाव को देखते हुए इस मुद्दे को हत्या की श्रेणी में रखते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चाइनीज मांझे के खिलाफ व्यापक और प्रभावी अभियान चलाने का भी आदेश दिया है।

न्होंने कहा कि चाइनीज मांझा न केवल जानलेवा होता है बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है, जिससे कई दुर्घटनाएं और गंभीर चोटें हुई हैं।

अतः दुर्घटनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर स्थिति का पूर्ण विश्लेषण किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता नीति के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजीवन की सुरक्षा और नागरिकों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार अपने नागरिकों की रक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!