• Thu. May 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

किसानों के सच्चे हितैषी बने महेन्द्र पाल सिंह पप्पू भैया

ByTen News One Desk

Sep 10, 2025
290 Views

किसानों के सच्चे हितैषी बने महेन्द्र पाल सिंह पप्पू भैया



टेन न्यूज़ !! १० सितम्बर २०२५ !! ब्यूरो, हरदोई


शाहाबाद में किसानों की आवाज़ बनकर उनकी लड़ाई लड़ना और समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन भारतीय किसान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह उर्फ पप्पू भैया ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाकर किसानों के बीच अपनी अलग पहचान बना ली है।

हाल ही में जनपद हरदोई में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष यदुवीर सिंह व उपाध्यक्ष रितीश सिंह के आवाहन पर सभी विकास खंडों में किसानों ने खंड अध्यक्षों और मंत्रियों के साथ मिलकर माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इसी कड़ी में शाहाबाद विकास खंड में किसानों की समस्याओं को लेकर महेन्द्र पाल सिंह ने भी ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर किसानों को खाद, बीज और दवाइयाँ समय से उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर व्यवस्था नहीं की गई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

पप्पू भैया हमेशा किसानों की पीड़ा को अपनी पीड़ा मानते हैं। उनका कहना है कि –
“किसानों की खुशहाली ही देश की तरक्की की असली नींव है।”

किसान भाइयों का कहना है कि जब तक हमारे बीच पप्पू भैया जैसे नेता हैं, तब तक हमारी आवाज़ कोई दबा नहीं सकता। बैठक में उन्होंने किसानों की एकता पर ज़ोर देते हुए कहा कि किसान की ताकत ही देश की ताकत है और भारतीय किसान संघ उसी ताकत का प्रतीक है।

आज महेन्द्र पाल सिंह पप्पू भैया किसानों के सच्चे हितैषी, संघर्षशील नेता और भरोसेमंद साथी के रूप में किसानों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!