• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया

ByTen News One Desk

Sep 16, 2025
69 Views

किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया



टेन न्यूज़ !! १६ सितम्बर २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


जनपद कन्नौज से बड़ी खबर…किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

आलू के कम दाम, खाद की किल्लत और कालाबाज़ारी के खिलाफ सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और जिला अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने किया। उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान और समाजवादी अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव शशिमा सिंह दोहरे भी मौजूद रहीं।

सपा कार्यकर्ताओं ने नसिरापुर स्थित कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुँचकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

जूही सिंह ने कहा कि महंगाई और खाद की कालाबाज़ारी से किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान और प्रदेश महासचिव शशिमा सिंह दोहरे ने चेतावनी दी कि अगर किसानों को सही दाम और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, कल्याण सिंह दोहरे, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन समेत कई सपा नेताओं ने भी किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा और कहा कि किसानों के हितों के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

इस मौके पर सपा के अनेक पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!