• Fri. Jun 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

लालकिला मैदान में आयोजित लव-कुश रामलीला में बालीवुड सिंगर शंकर साहनी बने केवट

ByTen News One Desk

Sep 28, 2025
253 Views

लालकिला मैदान में आयोजित लव-कुश रामलीला में बालीवुड सिंगर शंकर साहनी बने केवट



टेन न्यूज।। 28 सितम्बर 2025 ।। रिपोर्टर: नरेश शर्मा, ब्यूरो, दिल्ली


दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला मैदान में चल रही भव्य लव-कुश रामलीला इस बार और भी खास रही। यहां बालीवुड के मशहूर सिंगर शंकर साहनी ने केवट का किरदार निभाते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।

श्रीराम को गंगा पार करवाने वाले इस प्रसंग में शंकर साहनी ने अपने ही लिखे भजन को मधुर और मनमोहक अंदाज में गाया। उनके सुरों में ऐसी भक्ति और भावनाओं की झलक थी कि पूरा रामलीला ग्राउंड तालियों और “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।

रामभक्तों ने शंकर साहनी की इस प्रस्तुति की जमकर सराहना की और आयोजकों ने भी उनके इस अविस्मरणीय अभिनय को विशेष बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!