• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बवाना विधानसभा, रोहिणी सेक्टर 23 में प्रथम भव्य और अनोखी रामलीला

ByTen News One Desk

Sep 26, 2025
229 Views

बवाना विधानसभा, रोहिणी सेक्टर 23 में प्रथम भव्य और अनोखी रामलीला



टेन न्यूज़ !! २६ सितम्बर  २०२५ !! रिपोर्ट : नरेश शर्मा, लोकेशन : दिल्ली


राजधानी दिल्ली में नवरात्रों के अवसर पर दिल्ली के बवाना विधानसभा क्षेत्र, रोहिणी सेक्टर 23 में सनातन संस्कारम संस्था द्वारा भव्य रामलीला और दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह पहली बार आयोजित की जा रही रामलीला है, लेकिन अपनी विशिष्टता और भव्य मंचन के कारण अन्य रामलीलाओं से अलग पहचान बना रही है।

संस्था के मुख्य प्रेरणा स्रोत और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री, बवाना विधानसभा विधायक रविन्द्र सिंह इंद्रराज हैं। संस्था के अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष नई तकनीक के साथ मंचन किया गया। करीब 150 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा भव्य मंच तैयार किया गया है, जिसपर 20 फीट ऊंची एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है।

प्रत्येक दिन 7000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 125 सीसीटीवी कैमरे, 100 से अधिक निजी गार्ड और बाउंसर, साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।

पहली रामलीला होने के बावजूद लोगों का उत्साह देखने लायक है। हजारों की संख्या में दर्शक रामलीला का आनंद ले रहे हैं। साथ ही मेला और नामचीन फ़ूड स्टाल्स का भी भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, दर्शकों की भीड़ दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है। टेन न्यूज़ के लिए दिल्ली से नरेश शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!