• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मैहर में रावण दहन के बाद बड़ा हादसा टला, पुतले का ढांचा अचानक गिरा , बाल-बाल बचे दर्शक

ByTen News One Desk

Oct 4, 2025
127 Views

मैहर में रावण दहन के बाद बड़ा हादसा टला, पुतले का ढांचा अचानक गिरा , बाल-बाल बचे दर्शक



टेन न्यूज़ !! ०४ अक्टूबर २०२५ !! सोशल मीडिया@डेस्क न्यूज़


मैहर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक धूमधाम के साथ मनाया गया, लेकिन रावण दहन के बाद एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खेल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान जैसे ही पुतले को आग लगाई गई, दहन के बाद जला हुआ ढांचा अचानक गिर पड़ा। मौके पर मौजूद नगर पालिका के कर्मचारी समय रहते हट गए, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

नगर दशहरा समिति द्वारा वर्षों से आयोजित इस पर्व में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे और जयकारों के साथ संपन्न हुआ। नगरवासियों ने मां दुर्गा को श्रद्धापूर्वक विदाई दी।

इस अवसर पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने, धर्मेश घई समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। दशहरा उत्सव का शुभारंभ मैहर राजघराने के महाराज अक्षय राज सिंह जूदेव ने मैहर किले में बांके बिहारी की पूजा-अर्चना कर किया, जिसके बाद शोभायात्रा नगर की पुरानी बस्ती, घंटाघर और कटरा बाजार होते हुए विसर्जन स्थल की ओर बढ़ी।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के सख्त इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई और हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक स्वयं सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करते रहे।

हादसे के बाद नगर पालिका कर्मियों ने राहत की सांस ली और कहा कि प्रशासनिक सतर्कता के कारण एक बड़ा नुकसान होने से बच गया।

विजयादशमी का पर्व जहां एक ओर धार्मिक उल्लास का प्रतीक बना, वहीं यह हादसा सभी के लिए सावधानी का संदेश भी छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!