• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला, प्रजापति समाज ने की उच्चस्तरीय जाँच व सुरक्षा की माँग

ByTen News One Desk

Oct 3, 2025
291 Views

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर जेल में हमला, प्रजापति समाज ने की उच्चस्तरीय जाँच व सुरक्षा की माँग



टेन न्यूज।। 03 अक्टूबर 2025 ।। रिपोर्ट: प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज


कन्नौज में भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गनाइजेशन (रजि०) उत्तर प्रदेश इकाई ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भूतपूर्व विधायक गायत्री प्रजापति पर लखनऊ जेल में हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जाँच व सुरक्षा की माँग की है।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चन्द्र प्रजापति एवं राष्ट्रीय संरक्षक रमेश चन्द्रा ने जिलाधिकारी कन्नौज के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

इसमें कहा गया है कि 30 सितम्बर 2025 को लखनऊ जेल के क्लीनिक में कैदी विश्वास सिंह ने कैची से हमला कर मंत्री गायत्री प्रजापति को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

संस्था ने बताया कि इस घटना से प्रजापति समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए श्री प्रजापति को जेल में समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए। टेन न्यूज के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!