• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धेय नेताजी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

ByTen News One Desk

Oct 6, 2025
126 Views

कन्नौज में समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धेय नेताजी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प



टेन न्यूज़ !! ०६ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज


कन्नौज जनपद में श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में निकली “समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा” पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पहुंच रही है। यह यात्रा 1 अक्टूबर 2025 को लखीमपुर खीरी के लुधौनी से प्रारंभ हुई थी, जिसका उद्देश्य पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष शुभम यादव, संयोजक आदर्श यादव और संचालक दयाशंकर के नेतृत्व में चल रही यह साइकिल यात्रा सीतापुर के नैमिषारण्य से होती हुई कन्नौज पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

3 अक्टूबर को कन्नौज आगमन पर सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जय समाजवाद के नारों से पूरा माहौल समाजवादी रंग में रंग गया।

इस अवसर पर सपा नेता हसीब हसन एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह ने कहा कि यह श्रद्धेय नेता जी संदेश यात्रा, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। युवाओं का जोश यह संकेत दे रहा है कि 2027 में प्रदेश की राजनीति में समाजवाद की नई लहर उठेगी और कार्यकर्ताओं का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

यात्रा 9 अक्टूबर को सैफई पहुंचकर सम्पन्न होगी, जहां नेताजी की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर इसका समापन किया जाएगा।

इस मौके पर श्याम सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य, नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सपा नेता विवेक पाल, सेक्टर प्रभारी नितिन यादव, तुफैल अहमद, आनंद बाबू यादव, अनुज यादव, शिब्बू तिवारी, जुनैद खान, मसूद अहमद भुट्टो, दीपक यादव, अनुराग यादव सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!