जिला अस्पताल रायबरेली में लापरवाही का बोलबाला — घायल बुज़ुर्ग को नहीं मिला इलाज, वार्ड बॉय की वसूली और बाहर की दवाइयों का खेल जारी देव दीपावली पर हनुमत धाम में हजारों दीपों से जगमगाया परिसर, मंत्री सुरेश खन्ना और एसपी ने किया दीपदान, दी शांति-सौहार्द की शुभकामनाएं साफ-सफाई एवं मतदाता पंजीकरण कार्य में पारदर्शिता पर सख्त निर्देश — जिला निर्वाचन अधिकारी पुलिस अधीक्षक कन्नौज के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक शिवगढ़ थाना ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी रवि शंकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
---Advertisement---

कन्नौज में समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धेय नेताजी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

By Ten News One Desk

Published on:

57 Views

कन्नौज में समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत, श्रद्धेय नेताजी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

टेन न्यूज़ !! ०६ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज जनपद में श्रद्धेय नेता जी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में निकली “समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा” पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पहुंच रही है। यह यात्रा 1 अक्टूबर 2025 को लखीमपुर खीरी के लुधौनी से प्रारंभ हुई थी, जिसका उद्देश्य पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष शुभम यादव, संयोजक आदर्श यादव और संचालक दयाशंकर के नेतृत्व में चल रही यह साइकिल यात्रा सीतापुर के नैमिषारण्य से होती हुई कन्नौज पहुंची। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

3 अक्टूबर को कन्नौज आगमन पर सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। फूलों की वर्षा और जय समाजवाद के नारों से पूरा माहौल समाजवादी रंग में रंग गया।

इस अवसर पर सपा नेता हसीब हसन एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह ने कहा कि यह श्रद्धेय नेता जी संदेश यात्रा, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। युवाओं का जोश यह संकेत दे रहा है कि 2027 में प्रदेश की राजनीति में समाजवाद की नई लहर उठेगी और कार्यकर्ताओं का संकल्प अवश्य पूरा होगा।

यात्रा 9 अक्टूबर को सैफई पहुंचकर सम्पन्न होगी, जहां नेताजी की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित कर इसका समापन किया जाएगा।

इस मौके पर श्याम सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य, नेम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सपा नेता विवेक पाल, सेक्टर प्रभारी नितिन यादव, तुफैल अहमद, आनंद बाबू यादव, अनुज यादव, शिब्बू तिवारी, जुनैद खान, मसूद अहमद भुट्टो, दीपक यादव, अनुराग यादव सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment