तिलहर में हाईवे पर भीषण हादसा, डीसीएम चालक की मौत तिलहर में नायब तहसीलदार के किराए के मकान में चोरी, ताले तोड़कर खंगाला घर, पुलिस जाँच में जुटी  रायबरेली: जन सुविधा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, अमेठी के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार जलालाबाद पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार कटरा थाने में त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न
---Advertisement---

“पुलिस स्मृति दिवस” पर शाहजहाँपुर पुलिस ने शहीदों को किया नमन

By Ten News One Desk

Published on:

161 Views

“पुलिस स्मृति दिवस” पर शाहजहाँपुर पुलिस ने शहीदों को किया नमन

कर्तव्यपथ पर प्राण न्यौछावर करने वाले अमर पुलिस वीरों को दी गई श्रद्धांजलि

टेन न्यूज़ !! 21 अक्टूबर २०२५ !। डीपी सिंह डेस्क@शाहजहाँपुर

जनपद शाहजहाँपुर की पुलिस लाइन में मंगलवार को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सहित जनपद के सभी अधिकारीगण एवं पुलिस कर्मियों ने कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस जवानों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पण से हुई। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीद पुलिस वीरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि—“शहीद पुलिस जवान हमारे प्रेरणास्रोत हैं। उनके साहस, निष्ठा और बलिदान से ही समाज में शांति और व्यवस्था बनी हुई है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए।”

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने “पुलिस स्मृति दिवस” के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1959 में लद्दाख के हॉट-स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन्हीं की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को देशभर में “पुलिस स्मृति दिवस” मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, लखनऊ का संदेश भी सभी पुलिसकर्मियों को पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने शहीद पुलिसकर्मियों की वीरता, त्याग और समर्पण भावना को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ एसपी शाहजहाँपुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

समापन पर सोशल मीडिया सेल, शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा भावपूर्ण पंक्तियों के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया—

“इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने,
ऐसे तिरंगे को हमेशा अपने दिल में बसाए रखना।”

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment