उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

गरीब बच्चों संग पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाई और खुशियाँ

By Ten News One Desk

Published on:

98 Views

गरीब बच्चों संग पुलिस अधीक्षक कन्नौज ने मनाई दीपावली, बांटी मिठाई और खुशियाँ

टेन न्यूज़ !! २१ अक्टूबर २०२५ !! रिपोर्ट : प्रभाष चंद्र, ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज जनपद में दीपों का त्योहार दीपावली इस बार कन्नौज में एक अनोखे अंदाज़ में मनाया गया, जब पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार स्वयं गरीब और जरूरतमंद बच्चों के बीच पहुंचे और उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

थाना तिर्वा क्षेत्र के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर, मजदूर वर्ग और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के बीच पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने मिठाई, फल, मोमबत्तियाँ और फुलझड़ियाँ वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और बच्चों से आत्मीयता से बातचीत भी की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चे अत्यंत उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए। उनके चेहरों पर खुशी झलक रही थी, जब पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अपने हाथों से उन्हें मिठाई और दीपावली का सामान भेंट किया।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी तिर्वा कुलवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक तिर्वा संजय कुमार शुक्ल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने कहा—“दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। यदि हमारी छोटी-सी पहल से किसी के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो वही सच्ची दीपावली है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी ने दीप प्रज्वलित कर अमन, सौहार्द और खुशहाली की कामना की। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चंद्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment