• Thu. Apr 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर एएसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Oct 25, 2025
70 Views

तिलहर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर एएसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश



टेन न्यूज।। 25 अक्टूबर 2025 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण हेतु कार्यवाही भंवरे दीक्षा अरुण, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, शाहजहाँपुर द्वारा ज्योति यादव, क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ थाना तिलहर पर उपस्थित होकर जनसुनवाई की गई।

इस दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न प्रकार की शिकायतें जैसे भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, आपसी विवाद, राजस्व प्रकरण, तथा पुलिस से संबंधित शिकायतें को गंभीरता से सुना गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा प्रत्येक शिकायत का विवेचनात्मक परीक्षण कर त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं राजस्व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रूप से किया जाए, जिससे आमजन को न्याय एवं राहत दोनों मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान उपस्थित शिकायतकर्ताओं को शासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा लोगों से अपील की गई कि वे अपनी समस्याओं के निवारण हेतु थाना समाधान दिवस का अधिकतम लाभ उठाएं।

थाना परिसर में आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान थाना प्रभारी तिलहर, राजस्व विभाग के अधिकारी, एवं पुलिस बल उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में आमजन ने समाधान दिवस में भाग लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा बताया गया कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पुलिस-जन सहयोग को सशक्त बनाना, त्वरित न्याय की भावना को प्रबल करना एवं प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास सुदृढ़ करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!