• Mon. Jun 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा देवीपुरा गौशाला का किया गया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Oct 23, 2025
167 Views

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा देवीपुरा गौशाला का किया गया निरीक्षण



गौशाला में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग एवं गौवंशों को माला पहनकर गुड व फल खिलाएं। ‌


 टेन न्यूज़ !! २३ अक्टूबर २०२५ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत


जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा देवीपुरा गौशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों हेतु भूसा, पेयजल व्यवस्था व साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं गौ पूजन कर गौवंशों को माला पहनाकर गुड, फल खिलाएं।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर द्वारा भी गोवर्धन पूजा की गई एवं गोवंशों को फल खिलाएं। इसके साथ ही उन्होंने डीसी मनरेगा को गौशाला से जल निकासी हेतु नाला निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, सचिव, ग्राम प्रधान एवं गौ संगठन से जुड़े गौरव, शर्मा विक्रांत मिश्रा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!