• Mon. May 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया शॉर्ट फिल्म “लास्ट कॉल” के पोस्टर का विमोचन

ByTen News One Desk

Nov 2, 2025
249 Views

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया शॉर्ट फिल्म “लास्ट कॉल” के पोस्टर का विमोचन



टेन न्यूज़ !! ०२ नवम्बर २०२५ !! डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, शाहजहाँपुर।


सड़क सुरक्षा और यातायात जागरूकता को लेकर बनाए गए शॉर्ट फिल्म “लास्ट कॉल” के पोस्टर का अनावरण आज प्रातः उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा हनुमत धाम परिसर में किया गया।

यह फिल्म यातायात प्रभारी विनय पांडेय द्वारा निर्मित एवं प्रमोद प्रमिल द्वारा निर्देशित है। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री श्री खन्ना ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा जनजागरूकता का विषय है और ऐसे प्रयास समाज में दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें तथा सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

निर्देशक प्रमोद प्रमिल ने बताया कि इस फिल्म का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों जैसे मोबाइल फोन का उपयोग, तेज गति और लापरवाह ड्राइविंग पर जनमानस का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता ही ऐसी घटनाओं को रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम में निर्माता एवं यातायात प्रभारी विनय कुमार पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर डॉ. विकास पांडेय, क्रिएटिव डायरेक्टर संजीव त्रिगुणायत सहित कई गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!