• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएँ, बाल विवाह मुक्त भारत की दिलाई गई शपथ

ByTen News One Desk

Jan 5, 2026
46 Views

तिलहर सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएँ, बाल विवाह मुक्त भारत की दिलाई गई शपथ


टेन न्यूज ii 05 जनवरी 2026 ii रिपोर्ट : अमुक सक्सेना, लोकेशन : शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर जनपद के तिलहर तहसील सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी शाहजहाँपुर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

समाधान दिवस के दौरान जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना गया। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी तिलहर, प्रभागीय वन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित नागरिकों को “बाल विवाह मुक्त भारत” की शपथ दिलाई गई।

उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इसके उन्मूलन में प्रशासन का सहयोग करने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

समाधान दिवस का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करना रहा। टेन न्यूज़ के लिए शाहजहांपुर तिलहर से अमुक सक्सेना की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!