• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

रेडक्रास द्वारा 200 दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को कम्बल का वितरण

ByTen News One Desk

Jan 17, 2026
62 Views

रेडक्रास द्वारा 200 दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को कम्बल का वितरण


टेन न्यूज़ ii 17 जनवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर


कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रांगण में स्थित इण्डियन रेडक्रास सोसायटी के कार्यालय में शीत लहर के दृष्टिगत ठंड से राहत हेतु शाहजहांपुर के ग्रामीण क्षेत्र के दो सौ जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को कम्बल प्रदान कर सहयोग किया गया।कम्बल वितरण का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा एवं नगर निगम के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य ने संयुक्त रूप से किया ।

इस अवसर पर रेडक्रॉस के सचिव डा० विजय जौहरी ने कहा कि रेड क्रॉस दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को केवल राहत ही नहीं, बल्कि सशक्तिकरण और समावेशन के अवसर प्रदान करता है, ताकि वे समाज में सक्रिय और सम्मानित सदस्य बन सकें।

इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस सचिव डॉ विजय जोहरी ने जानकारी देते हुए बताया की शेष वंचित ज़रूरतमंद दिव्यांगजन एवं विधवा महिलाओं को रेडक्रास कार्यालय में सोमवार दिवस को अपना आधार कार्ड देकर अपना नाम सूचीबद्ध कराना है जिससे शीघ्र ही पुनः निर्धारित दिवस पर कम्बल उपलबध कराये जा सकें।

इसके अतिरिक्त आगामी समय में भी जरूरतमंदों को सहयोग और अतिआवश्यक सेवायें प्रदान की जा सकें
कंबल वितरण कार्यक्रम में बंडा खुटार पुवायां सिंधौली निगोही कांट भावलखेड़ा जलालाबाद आदि विकासखंडो के दिव्यांगजनों एव विधवा महिलाओं को कंबल प्रदान कर लाभान्वित किया गया

कंबल वितरण के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा एवं नगर निगम के उपसभापति वेद प्रकाश मौर्य तथा ऊॅं दिव्यांगजन कल्याण समिति के उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडेय दिव्यांग रामसिंह कोषाध्यक्ष् नन्द किशोर मिश्रा रवि कुमार मुनीश कुमार वर्मा ब्रजेश कुमार गुप्ता श्रीमती सविता देवी श्रीमती विमला देवी श्रीमती प्रेमलता इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!