कन्नौज में 36 केंद्रों पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, 1996 मरीजों को मिला लाभ अपर जिलाधिकारी ने तहसील का किया औचक निरीक्षण साफ-सफाई, जनसुनवाई व अभिलेखों के रख-रखाव पर दिए आवश्यक निर्देश सपा के राज्य सभा संसद प्रयोगशाला का किया उद्घाटन दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत मे पांच घायल तीन रेफर इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी ने फूंका चुनावी बिगुल, रायबरेली में ‘जन चौपाल’ का आयोजन
---Advertisement---

पति ने लाठी-डंडों से पीटकर की पत्नी की हत्या, बहू भी घायल

By Ten News One Desk

Published on:

32 Views

पति ने लाठी-डंडों से पीटकर की पत्नी की हत्या, बहू भी घायल

टेन न्यूज़ ii 17 जनवरी 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोधपुर नवदिया में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भैंसों को निकालने को लेकर हुए झगड़े में पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी।

घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय मायादेवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव और कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

बताया गया कि मायादेवी काफी समय से अपने पति महाराज सिंह से विवाद के चलते अलग अपने छोटे बेटे अतुल के साथ रहती थीं, जबकि पति बड़े बेटे हरिशरण के साथ रहता था।

दोनों बेटों के मकानों का निकास एक ही होने के कारण शुक्रवार शाम बड़े बेटे हरिशरण द्वारा भैंसें निकालने को लेकर मायादेवी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि हरिशरण ने रास्ते में बने शौचालय को तोड़ दिया।

इसके बाद पति महाराज सिंह का छोटे बेटे से विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मायादेवी पर महाराज सिंह ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मायादेवी को बचाने आई उनकी बहू भी हमले में घायल हो गई है।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment