• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया: यातायात जागरूकता माह के तहत टोल प्लाजा पर नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन

ByTen News One Desk

Jan 18, 2026
59 Views

औरैया: यातायात जागरूकता माह के तहत टोल प्लाजा पर नेत्र परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन


टेन न्यूज़ !! १८ जनवरी २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। अजीतमल क्षेत्र में यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत अनंतराम टोल प्लाजा, परिसर पर निःशुल्क आंख एवं कान जांच तथा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एन एच ए आई की तरफ से लगाया गया है। शिविर का उद्देश्य लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें सुरक्षित और सतर्क ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ, टोल कर्मचारियों व आसपास के लोगों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों एवं कानों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर डी एम व ए आर टी ओ ने मौके पर पहुंचकर टोल प्लाजा ज्वाइंट जी एम सत्यवीर यादव एवं एन एच ए आई ज्वाइंट ए जी एम रामकांत के साथ मौजूद रहकर शिविर का निरीक्षण किया। स्थानीय प्रशासन की ओर से अनंतराम चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने भी हमराहियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता कर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। डी एम ने बताया कि ऐसे शिविरों से वाहन चालकों के स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम होते हैं ।और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलता है।

उपस्थित वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। इस मौके पर ज्वाइंट जी एम सत्यवीर यादव, ज्वाइंट ए जी एम कैलाश नारायण सिंह, रमाकांत, प्रसन्न कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, जितेंद्र वर्मा, वीरेंद्र यादव, बी आर शर्मा, राकेश कुमार ने परीक्षण करवाने आये लोगों की व्यवस्था की।

स्वास्थ्य टीम में स्थानीय सी एच सी अजीतमल से डा. शिवमोहन वर्मा, प्रेम नारायण, व कानपुर से डा. जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय से आये डा. शिवा यादव, शिवम शाहू, प्रदीप सिंह, रवि ठाकुर व टोल प्लाजा से डा. छेदी प्रसाद की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ज्वाइंट जी एम सत्यवीर यादव व ए आर टी ओ एन. सी. शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य चालकों सहित सभी लोगों का अच्छा स्वास्थ्य रखना है।

निशुल्क परीक्षण कर लोगों को निशुल्क दवाएं वितरित की गई हैं। और परामर्श दिया गया है। करीब तीन सौ साठ लोगों का परीक्षण किया गया। तीन लोगों को मोतियाबिंद की परेशानी थी। कान संबंधित दो लोगों को परेशानी निकली। इन लोगो को दवा व परामर्श देते हुए इलाज के लिए सलाह दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!