• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खैरपुर चौराहे के समीप घने कोहरे में पिकअप-डंपर की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल

ByTen News One Desk

Jan 18, 2026
72 Views

खैरपुर चौराहे के समीप घने कोहरे में पिकअप-डंपर की भिड़ंत, चालक गंभीर घायल


टेन न्यूज़ ii 18 जनवरी 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के खैरपुर चौराहे पर पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया।

दृश्यता बेहद कम होने से पिकअप और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मोबीन पुत्र घसीटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब नौ बजे कोहरा इतना घना था कि सामने से आ रहा वाहन दिखाई नहीं दे रहा था। कटरा की ओर से जा रही पिकअप की जलालाबाद की ओर से आ रहे डंपर से सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और वाहन के पुर्जे सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर यातायात सुचारु कराया और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कोहरे में सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!