• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहगढ़ के GPS स्कूल में गणतंत्र दिवस पर “नमस्ते भारत” कार्यक्रम आयोजित

ByTen News One Desk

Jan 27, 2026
166 Views

शाहगढ़ के GPS स्कूल में गणतंत्र दिवस पर “नमस्ते भारत” कार्यक्रम आयोजित


टेन न्यूज़ ii 27 जनवरी 2026 ii नेमसिंह शास्त्री डिवीज़न ब्यूरो, शाहगढ़, अलीगढ़।

26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर GPS SCHOOL शाहगढ़ में “नमस्ते भारत” शीर्षक से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक श्री संतराम, प्राचार्य श्री रामावतार एवं मुख्य अतिथि सुश्री तारावती जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री बैनी सिंह, श्री अनोखेलाल, श्री पुरुषोत्तम, श्री जितेंद्र व्यास एवं श्री रोहिताश सेंगर भी उपस्थित रहे।

विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सजा हुआ था। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की संस्कृति, एकता और विविधता का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को भावुक कर दिया।

विद्यालय के शिक्षकों ने आगंतुक अभिभावकों का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख अभिभावकों में श्री रामगोपाल जी, श्री राधेश्याम जी, श्री बॉबी सेंगर, श्री लोकेश बंसल जी, सुश्री कल्पना देवी एवं सुश्री नीतू गोस्वामी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण में शिक्षा के महत्व पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!