• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अटल ऑडिटोरियम, शाहजहाँपुर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन

ByTen News One Desk

Jan 24, 2026
68 Views

अटल ऑडिटोरियम, शाहजहाँपुर में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन


टेन न्यूज़ ii 24 जनवरी 2026 ii डीपी सिंह@डेस्क न्यूज़, शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को अटल ऑडिटोरियम, जनपद शाहजहाँपुर में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, शाहजहाँपुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, मुख्य विकास अधिकारी महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, नगर आयुक्त महोदय सहित जनपद के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारम्भ पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा लखनऊ से प्रसारित उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया, जिसमें जनपद स्तर पर अधिकारियों एवं आमजन द्वारा सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम के दौरान जनपद शाहजहाँपुर की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर लाभार्थी परिवारों द्वारा शासन की योजनाओं से प्राप्त लाभ एवं उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव भी साझा किए गए।

कार्यक्रम उपरांत श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ऑडिटोरियम परिसर के बाहर लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की स्थिति तथा विभागों द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम का समापन प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सुशासन, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!